khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather update : कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

Advertiesment
Kashmir valley
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से कम हो गया वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने कहा कि घाटी के सभी मौसम केंद्रों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।
 उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि उत्तर में कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री कम और दक्षिण में कोकरनाग में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि रात के तापमान में और कमी की संभावना के साथ 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
 
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे के दौरान दिन में ठंड बढ़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर, पूर्व मध्यप्रदेश कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल,सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, गुजरात , तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा , कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। चुरू और शाहजहांपुर में 25 मीटर, देहरादून, भोपाल, कूच बिहार, मालदा, सुपौल, पंतनगर, भिवानी और पिलानी में 50 मीटर, तेजपुर, सिलचर, कैलाशहर, अगरतला, जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, पचमढ़ी, बरेली और अलीगढ़ में सुबह 8.30 बजे 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई।
 
तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीपों पर अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और साथ में बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं शीत लहर की स्थिति हो सकती है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय इलाके, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे का अनुमान है। (भाषा/वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP ‌में 18 दिसंबर ‌से‌‌ खुल रहे 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों के गाइडलाइन जारी, प्रार्थना ‌और खेलकूद ‌की गतिविधियों पर रहेगा बैन