Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में बारिश से तापमान हुआ कम, गर्मी से मिली कुछ राहत

हमें फॉलो करें दिल्ली में बारिश से तापमान हुआ कम, गर्मी से मिली कुछ राहत
, शुक्रवार, 29 मई 2020 (23:52 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गया। बारिश होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। शहर में तेज हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। पालम वेधशाला ने 3.1 मिमी वर्षा और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आईएमडी ने कहा कि लोधी रोड और आया नगर में मौसम केंद्रों ने क्रमशः 35.3 डिग्री और 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निचले स्तर पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ।

उन्होंने कहा, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और धूलभरी आंधी आने का अनुमान है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Live Updates : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 1 दिन में 116 लोगों की मौत