Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CBDT चेयरमैन गुप्ता और UIDAI CEO अग्रवाल का बढ़ाया कार्यकाल

हमें फॉलो करें CBDT चेयरमैन गुप्ता और UIDAI CEO अग्रवाल का बढ़ाया कार्यकाल
नई दिल्ली , शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (17:26 IST)
केंद्र सरकार ने सीबीडीटी चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल अनुबंध के आधार पर जून 2024 तक नौ महीने के लिए बढ़ा दिया है। उन्हें शनिवार को उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति के दिन सेवा विस्तार दिया गया। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नौकरशाह अमित अग्रवाल को यूआईडीएआई के सीईओ के तौर पर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।
 
गुप्ता (60) आयकर विभाग के 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल जून में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
 
एक सरकारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक अक्टूबर 2023 से 30 जून 2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर गुप्ता को सीबीडीटी चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है।
 
वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नौकरशाह अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। एक आधिकारिक सूचना में यह जानकारी दी गई।
 
अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यूआईडीएआई के सीईओ के रूप में अग्रवाल के कार्यकाल को दो नवंबर, 2023 से आगे एक वर्ष के लिए यानी दो नवंबर, 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।(इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2000 के नोट को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 7 अक्टूबर तक बदले जा सकेंगे