Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 28 April 2025
webdunia

कांग्रेस नेता चिदंबरम के घर चोरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chidambaram
चेन्नई , रविवार, 8 जुलाई 2018 (13:18 IST)
चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री के चेन्नई स्थित आवास से दो लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवर और नकदी चोरी होने की खबर है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले 1.5 लाख रुपए नकदी और एक लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात की चोरी हो गई। मामला हाल में प्रकाश में आया। 
 
अधिकारी ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री के आवास पर काम कर रहे कुछ कर्मचारियों पर संदेह है। उनके आवास पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था है। शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा विधायक का विवादित बयान, भगवान राम भी आ जाएं तो भी नहीं रुकेंगे बलात्कार