Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिलिए मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट से, जानिए कौन-कौन बना मंत्री

हमें फॉलो करें मिलिए मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट से, जानिए कौन-कौन बना मंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 9 जून 2024 (20:57 IST)
These are the cabinet ministers of Modi 3.0 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। राजनाथ सिंह ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राजनाथ सिंह पिछली सरकार में रक्षामंत्री थे। लखनऊ से नवनिर्वाचित सांसद हैं। अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री थे। वे गुजरात में चार बार विधायक रहे। लगातार दूसरी बार गांधीनगर सीट से सांसद बने।

भाजपा नेता और नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में गडकरी कैबिनेट मंत्री रहे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह और बीजेपी नेता सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सर्वानंद सोनोवाल लगातार तीसरी बाद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ और सांसद जीतनराम मांझी ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बीजेपी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार और पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
webdunia
पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ : पीयूष गोयल ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता। इससे पहले गोयल राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद बने हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली। खट्टर आरएसएस के पूर्व प्रचारक रहे हैं। 9 साल तक हरियाणा के सीएम रहे। पहली बार लोकसभा चुनाव जीते।
webdunia

एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। निर्मला सीतारामन ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। पिछली सरकार में वित्तमंत्री रहीं निर्मला सीतारामन ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सीतारामन रक्षामंत्री भी रह चुकी हैं। मोदी सरकार 2.0 में विदेश मंत्री रहे एस जयशंकर ने नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।  
 
पीएम के करीबी गुजरात के नवसारी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाने वाले सीआर पाटिल ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और चौथी बार सांसद बने हैं। चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ बिहार के हाजीपुर से सांसद और एलजेपी (आर) के नेता चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। चिराग एलजेपी के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे हैं।
 
अन्नपूर्णा देवी दूसरी महिला मंत्री : पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे निर्मला सीतारमण के बाद दूसरी महिला मंत्री बनीं। अन्नपूर्णा देवी झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद बनी हैं। अन्नपूर्णा लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है। किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने शपथ ली।
webdunia
ज्योतिरादित्य सिंधिया और भूपेंद्र यादव ने ली शपथ : ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद और भाजपा के आदिवासी चेहरे जुएल ओराम, बिहार के बेगूसराय से सांसद और भूमिहार जाति से आने वाले गिरिराज सिंह, पिछली सरकार में रेलमंत्री रहे और ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव, गुना से सांसद और पिछली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पहली बार सांसद बने भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। राजस्थान के जोधपुर से सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखालत पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे थे। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
 
के राममोहन नायडू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। के राममोहन नायडू मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। पिछली सरकार में संसदीय कार्यमंत्री और कर्नाटक से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतने वाले प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह और भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सर्वानंद सोनोवाल लगातार तीसरी बाद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। टीकमगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं और आठ बार लोकसभा सांसद रहे हैं।
 
हरियाणा के गुड़गांव से सांसद और पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद बने डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जीतेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। राजस्थान के बीकानेर से सांसद और पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे अर्जुन राम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। आरएलडी चीफ और जाट नेता जयंत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
 
ये बने स्वतंत्र प्रभार में मंत्री : यूपी की पीलीभीत सीट से सांसद बने जितिन प्रसाद ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, नॉर्थ गोवा से सांसद श्रीपद नायक, यूपी की महाराजगंज सीट से सांसद पंकज चौधरी, फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Narendra Modi oath-taking ceremony live updates : PM मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और गडकरी ने ली शपथ, NDA 3.0 की शुरुआत