Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूध बेचकर पढ़ाई के पैसे भेजती थी मां, खाने और दवाई के भी नहीं थे पैसे, आज इंस्‍टा पर मीम्‍स से 15 लाख सालाना कमाता है ये बंदा

हमें फॉलो करें satyam
, गुरुवार, 26 मई 2022 (12:16 IST)
यह फेसबुक और इंस्‍टाग्राम का जमाना है। इसमें कई लोग सिर्फ मजे के लिए अपना अकाउंट खोल लेते हैं, लेकिन उन्‍हें नहीं पता कि यह कमाई का भी साधन है, वो भी लाखों की कमाई का।

यूपी के सोनभद्र के रहने वाले 21 साल के सत्‍यम की कुछ ऐसी ही कहानी है। वो बेहद गरीब था। खाने को पैसे नहीं, दवाई के पैसे नहीं। यहां तक कि पैसे की कमी के चलते आइएएस की कोचिंग भी छोड़नी पड़ी। लेकिन आज वे 15 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं, वो भी इंस्‍टाग्राम जैसे प्‍लेटफॉर्म से।

अपनी मुफसीली से तंग आकर सत्यम चतुर्वेदी ने 2019 में सत्यम ने इंस्टाग्राम पर एक मीम पेज बनाया था। आज उनके 1 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। उनके पेज और मीम कंटेंट की इतनी रीच है कि वो इतनी कम उम्र में ही हर महीने एक से 1.5 लाख तक की कमाई कर रहे हैं।

मीडिया में जो खबरें आई हैं उनके मुताबिक सत्‍यम की पहली कमाई 120 रुपए थी। उसके बाद से उन्‍होंने इंस्टा पर रीच को लेकर मेहनत की और अच्छे मीम कंटेंट पोस्ट करना शुरू किए। सत्यम बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। वो कहते हैं, हम दो भाई और एक बहन हैं। पिता किसान हैं। घर की आमदनी खेती पर निर्भर थी। जमीन भी बहुत कम है। घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी।

पिता बीमार थे, उनके अल्ट्रासाउंड करवाने के भी पैसे नहीं थे। कई बार तो दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। उनका घर खेती और मवेशियों से होने वाली कमाई पर निर्भर था। मां दो गाय पालती थीं। गाय 6-7 लीटर दूध देती थी, जिसे बेचकर मां पढ़ने का पैसा भेजती थीं।

साल 2015 में गांव से इलाहाबाद पढ़ने आए तो पैसों की दिक्‍कत ज्‍यादा आने लगी। घर वाले भी पैसे नहीं भेज पाते थे। सत्यम ने 12वीं के बाद IAS की तैयारी के लिए कोचिंग की। लेकिन दूसरे महीने पैसे नहीं थे इसलिए उन्हें कोचिंग छोड़नी पड़ी।

इसके बाद वे सोशल मीडिया के जरिए कमाई का जरिया ढूंढने लगे। यूट्यूब को देखकर मीम्स कंटेंट के लिए पेज बनाया।
webdunia

जब सत्यम ने धीरे-धीरे ग्रोथ करनी शुरू की तो घर वालों को शक होने लगा कि कहीं उनका बेटा कुछ गलत काम कर पैसा तो नहीं कमाने लगा है। सत्यम कहते हैं, गांव के लोग इन सभी चीजों के बारे में नहीं जानते हैं। मां-पापा नाराज होते थे। उन्हें लगता था कि मैं कुछ गलत काम कर पैसा कमा रहा हूं।

आज वे तरह तरह के मीम्‍स बना रहे हैं और काफी पॉपुलर हैं। उनके 1 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। उनके पेज और मीम कंटेंट की इतनी रीच है कि वो इतनी कम उम्र में ही हर महीने एक से 1.5 लाख तक की कमाई कर रहे हैं।

सत्यम ने हाल ही में एक प्ले स्कूल भी खोला है। अब वो ऑनलाइन कंटेंट के अलावा कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ में 7 से अधिक लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सपा की मदद से राज्यसभा जाएंगे जयंत चौधरी, डिंपल यादव को नहीं मिलेगा मौका