Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी का अब तक 21 देशों ने किया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 12 मार्च 2025 (21:00 IST)
Prime Minister Narendra Modi News : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि 21 देशों ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है, जिससे यह साबित होता है कि वह दुनिया के एक ‘अभूतपूर्व नेता’ के रूप में उभरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया जिसे उन्होंने दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया। इन 21 देशों में रूस, फ्रांस, अमेरिका और 9 मुस्लिम देश शामिल हैं। यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संसद परिसर में कहा, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 21 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है, जो दुनिया में एक अभूतपूर्व नेता के रूप में उभरे हैं। हाल ही में बारबाडोस ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि इन 21 देशों में रूस, फ्रांस, अमेरिका और नौ मुस्लिम देश शामिल हैं।
त्रिवेदी ने कहा, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के विभिन्न देशों के साथ हमारे संबंध आर्थिक, सैन्य या कूटनीतिक पहलुओं के उपयोगिता कारक से आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा, अब हम एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं जहां विभिन्न देश भारत के प्रति बेहद सकारात्मक, भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है।
 
त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार और सियोल शांति पुरस्कार सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने कहा, विश्व बंधुत्व की हमारी शाश्वत अवधारणा में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का इस तरह नेतृत्व किया है कि पूरी दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।
त्रिवेदी ने कहा, यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम न केवल दुनिया के लिए आशा की किरण और विश्व के विकास इंजन के चालक बन रहे हैं, बल्कि अधिकतर देशों के लिए आकर्षण का एक स्नेही बिंदु भी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता हैं जो भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है।
मोदी ने कहा, मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह केवल मेरा सम्मान नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से इन लोगों ने मॉरीशस के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : वाराणसी में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, होली से पहले लंका पुलिस की कार्रवाई