Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम NRC और पाकिस्तान समेत ‍दिनभर की टॉप-20 खबरें

हमें फॉलो करें असम NRC और पाकिस्तान समेत ‍दिनभर की टॉप-20 खबरें
, शनिवार, 31 अगस्त 2019 (20:08 IST)
1.19 लाख लोगों का क्या होगा
असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी...19 लाख से अधिक लोग हुए बाहर...सालों से असम में रह रहे लोग भी नहीं बना पाए जगह...लाखों लोगों का भविष्य अधर में लटका...
2. ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला
एनआरसी की फाइनल लिस्ट पर भड़के औवेसी..मोदी सरकार पर बोला हमला...अवैध घुसपैठियों के भम्र का हुआ भंडाफोड़.....कहा- माता-पिता के नाम लिस्ट में शामिल, बच्चे सूची से बाहर... 
3. इमरान अपना घर संभालो
कश्मीर पर बौखलाए इमरान ने असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट को दिया धर्मिक रंग...कहा भारत से मुस्लिमों को चुन चुनकर किया जा रहा है बाहर...मोदी सरकार की नीति पर उठाए सवाल... 
4. दिल्ली में लागू हो एनआरसी
एनआरसी की फाइनल लिस्ट पर तेज हुई सियासत...भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी बोले- दिल्ली में भी लागू हो एनआरसी...गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात...
5. घबराया पाकिस्तान, बातचीत के लिए तैयार
POK हाथ के जाने के डर से घबराया पाकिस्तान...भारत से की बातचीत की पेशकश...बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी...द्विपक्षीय बातचीत के लिए हमेशा तैयार...इमरान ने कोई बातचीत नहीं करने की कही थी बात....

6. मोदी के खौफ में पाकिस्तान के हुक्मरान
पाकिस्तान के हुक्मरानों के सिर चढ़ कर बोल रहा है पीएम मोदी का खौफ..इमरान खान समेत सभी मंत्रियों के जुबान पर चढ़ा मोदी का नाम...हर मुद्दे के लिए पीएम मोदी को ठहरा रहे हैं जिम्मेदार...
7. सिखों की सुरक्षा करो इमरान
पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार बनी सिख लड़की अब भी नहीं पहुंची परिवार वालों के पास.....पाक पीएम इमरान खान से की न्याय की मांग..बोले पंजाब के गर्वनर- हर कीमत पर होगी सिखों के अधिकारों की सुरक्षा...
8. भाजपा में शामिल होंगे राणे
भाजपा में शामिल होंगे महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे....बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस...शिवसेना से चर्चा के बाद राणे को शामिल करने पर होगा आखिरी फैसला...राणे ने खुद भाजपा में शामिल होने की है घोषणा
9. थरूर पर कसा शिकंजा
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर कसा शिकंजा...पुलिस ने कोर्ट में पेश की 3 हजार पन्नों की चार्जशीट...पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप तय करने की मांग की...
10. दिग्गी का नया दांव
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जारी है घमासान....दिग्विजय सिंह बोले...कमलनाथ अब भी हैं प्रदेश अध्यक्ष....युवा चेहरे को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की... 
11. शेरा भी अध्यक्ष बनने को तैयार 
निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ठोंका दावा...कहा मैं भी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार...नए चेहरे को अध्यक्ष बनाने की मांग की...
12. मौत की फैक्टरी
महाराष्ट्र के धुले में केमिकल फैक्टरी में भीषण धमाका, एक दर्जन से अधिक की मौत...50 से अधिक गंभीर रूप से घायल...गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की बात...
13. 30 छात्रों पर केस दर्ज
केरल में पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में 30 से ज्यादा छात्रों पर केस दर्ज...पुलिसे ने मुस्लिम स्टूडेंट फ्रंट से जुड़े छात्रों पर किया मामला दर्ज...
14. स्वामी के निशाने पर सरकार
भाजपा सांसद सुबह्मण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना...कहा मौजूदा समय में 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का पूरा होना आसान नहीं...नई आर्थिक नीति बनाने की मांग की....
15. इकोनॉमी पंचर हो गई
देश की गिरती जीडीपी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला...कहा अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया पंचर...
16. केजरीवाल के बेटे का आईआईटी में चयन
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बेटे का आईआईटी में चयन... केजरीवाल ने मोदी सरकार से एजुकेशन और हेल्थ मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस करने की मांग की...
17. पुलिस कस्टडी में दलित की मौत
अमेठी में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत पर सियासत तेज...प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने परिजनों की मुलाकात...परिवार को न्याय दिलाने की मांग की...
18. गणपति बप्पा मोरया
महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणपति बप्पा की अगवानी की तैयारी... मुंबई में लालबाग के राजा की झांकी को मिशन मंगल का स्वरूप...मिनी मुंबई इंदौर में भी खजराना गणेश में भी भव्य झांकी की तैयारी...
19. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन साहो ने मचाई धूम
क्रिटिक्स द्वारा आलोचना के बावजूद साहो ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम... वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन रहा 130 करोड़  रुपये...  फिल्म के हिंदी वर्जन ने 24.40 करोड़ का किया नेट कलेक्शन... प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म को हिट होने के  लिए बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में कायम रखनी होगी यही रफ्तार 
20. द ट्रांसपोर्टर के हिंदी रीमेक में जॉन अब्राहम?
फिल्म एक्टर जॉन अब्राहम बनाना चाहते हैं 'द ट्रांसपोर्टर' का हिंदी रीमेक... सूत्रों के अनुसार जॉन राइट्स हासिल करने की कर रहे हैं  कोशिश... 2002 में आई इस सुपरहिट फिल्म में जेसन स्टैथम ने निभाया था लीड रोल... फिलहाल जॉन इस मुद्दे पर ज्यादा नहीं करना  चाहते हैं बात 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोले भारतीय विदेश मंत्री, पाकिस्तान आतंकवाद बंद करे तब होगी बातचीत