Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शक्तिशाली अपाचे वायुसेना के बेड़े में, कश्मीर पर पाक को बड़ा झटका, आज की 20 बड़ी खबरें

हमें फॉलो करें शक्तिशाली अपाचे वायुसेना के बेड़े में, कश्मीर पर पाक को बड़ा झटका, आज की 20 बड़ी खबरें
, मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (20:21 IST)
1. शक्तिशाली अपाचे वायुसेना के बेड़े में
भारतीय वायुसेना के बेड़े में शक्तिशाली 8 अपाचे हेलीकॉप्टर शामिल...दुनिया के सबसे ताकतवर  हमला करने वाले हेलीकॉप्टरों में शामिल है अपाचे...बोले वायुसेना प्रमुख बीएस  धनोआ...आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
2. कश्मीर में विकास का शाह प्लान
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार गृहमंत्री अमित शाह से मिले कश्मीर के  सरपंच...राज्य की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा...बोले अमित शाह..15 दिन में हट जाएगी  टेलीफोन और इंटरनेट पर लगी रोक...
3..'जन्नत' में लौटी रौनक
कश्मीर घाटी में पूरी तरह पटरी पर लौटी जिंदगी...सरकार का बयान ...कश्मीर में तेजी से सामान्य  हो रहे हैं हालात....
4. पाक को बड़ा झटका
कश्मीर मामले को ICJ कोर्ट में ले जाने की पाकिस्तान की मुहिम को बड़ा झटका...पाक के वकील  खावर कुरैशी का बयान...कमजोर है कश्मीर पर पाक का केस...
5. पाक की अकड़ ढीली
कश्मीर मुद्दे पर भारत को तेवर दिखाने वाले पाकिस्तान के सुर पड़े नरम...भारत से मंगाएगा जीवन  रक्षक दवाएं...अस्पतालों में दवाओं के अभाव में मरीज हो रहे हैं परेशान...

6. नेतन्याहू नहीं आएंगे भारत
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं आएंगे भारत...दौरे से पांच दिन पहले कैंसल हुआ  कार्यक्रम... इसराइल में चुनाव के कारण रद्द हुई यात्रा... 
7. 5 सितंबर तक CBI की कस्टडी में चिदंबरम
पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम पांच तक नहीं भेजे जाएंगे तिहाड़...सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की मांग को  किया खारिज...पांच सितंबर को मामले की होगी अगली सुनवाई...  
8..रतुल पुरी को सलाखों से आजादी नहीं
बैंक फॉड के में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को नहीं मिली जमानत...17  सितंबर तक रहेंगे जेल में...धोखाधड़ी के केस में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार.....                          
9. दिग्विजय – सिंघार आमने सामने
दिग्विजय एक नंबर के हैं ब्लैकमेलर.... कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री उमंग सिंघार का सनसनीखेज  आरोप...कहा- शराब और रेत के अवैध कारोबार में हैं शामिल...सोनिया गांधी से की शिकायत...                             
10. सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस में पीसीसी चीफ को लेकर मचे घमासान के बीच ग्वालियर दौरे पर ज्योतिरादित्य  सिंधिया...समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन...बोले सिंधिया... अभी भी हो रहा है प्रदेश में अवैध  खनन...
11. अमित जोगी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी गिरफ्तार....2013 के चुनाव के समय  गलत जाति बताने पर हुई कार्रवाई.... बोले पिता अजीत जोगी...बदले की भावना से हुई कार्रवाई...
12. आजम के बचाव में मुलायम
सपा सांसद आजम खान के बचाव में उतरे मुलायम सिंह यादव...कहा जिंदगी भर की सेवा....78  केस दर्ज होने को बताया गलत... सड़क पर उतेगी समाजवादी पार्टी...
13. पत्रकार को इंसाफ देने की मांग
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सरकारी स्कूल में मिडडे मील की सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकार ने  लगाई गुहार...अफसरों के दबाव में की गई कार्रवाई...केस वापस लेने की मांग... 
14. भीषण आग से 4 की मौत
मुंबई के ONGC के उरण प्लांट में भीषण आग से 4 की मौत....3 की हालत गंभीर...कड़ी मशक्कत  के बाद आग पर पाया गया काबू...
15. IDBI बैंक को मदद देगी सरकार
आईडीबीआई बैंक को घाटे से उबारने के लिए मोदी सरकार देगी 9296 करोड़ का बेल आउट  पैकेज...सरकार और एलआईसी मिलकर देंगे पूरी राशि...कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी...
16. शेयर बाजार में हाहाकार
बैंकों के मर्जर और आर्थिक संकट की आहट के बीच शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट...770 अंक गिरा  मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूंचकाक...निफ्टी में भी 225 अंकों की बड़ी गिरावट...शेयर बाजार  में गिरावट के बीच सोना 40 हजार के पार पहुंचा...
17. 15 हजार की गाड़ी 23 हजार का जुर्माना
नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद गुड़गांव में आया अजीबोगरीब मामला.... गाड़ी की कीमत  15 हजार, 23 हजार का कट गया चलान...जब्त हुई गाड़ी...वाहन मालिक के पास नहीं थे गाड़ी के  कागजात...
18. मिताली राज का संन्यास
अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज का ट्वंटी-20 क्रिकेट से संन्यास... 2006 में भारतीय महिला टी-20  टीम की पहली कप्तान रही हैं मिताली... 89 अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैचों में बनाए 2364 रन...इस  प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं मिताली...
19. पीवी सिंधू चाहती हैं कि दीपिका पादुकोण निभाएं उनका किरदार 
भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू पर सोनू सूद बनाने जा रहे हैं फिल्म... पीवी सिंधू  चाहती हैं कि दीपिका पादुकोण निभाएं  उनका किरदार... सिंधू के अनुसार दीपिका बैडमिंटन खेल  चुकी हैं और साथ में शानदार एक्ट्रेस भी हैं 
20. शुभ मंगल सावधान का बनेगा सीक्वल
2017 में रिलीज हुई हिट फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल शुभ मंगल ज्यादा सावधान नाम  से बनेगा... आनंद एल. राय और  भूषण कुमार इसे मिलकर बनाएंगे... फिल्म में 'बधाई हो' के  एक्टर्स आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और गजराज राव आएंगे नजर... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIC पॉलिसी पर आसान है Loan लेना, होते हैं कई फायदे