Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा Taj Mahal और Agra Fort

हमें फॉलो करें 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा Taj Mahal और Agra Fort
, सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (23:58 IST)
आगरा। आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं।

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है। ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश दिया जाएगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'नाइस गॉय' से 'बैड ब्वाय' बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच