Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने मनाई दिवाली, पीएम मोदी को फोन पर दी बधाई

जयराम रमेश बोले, प्रधानमंत्री मोदी बातों को छुपा जाते हैं, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें उजागर कर देते हैं

Advertiesment
modi trump
Trump Diwali : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि भारत के पीएम मोदी ने उन्हें कहा है कि वे रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे।
 
ट्रंप ने मंगलवार रात पीएम मोदी को फोन कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूं। हम दोनों देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं। मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। वे रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने आगे कहा कि वे भी मेरी तरह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। वे बहुत ज्यादा तेल नहीं खरीदने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसमें काफी कटौती कर दी है और वे इसमें लगातार कटौती करते जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमने व्यापार के बारे में बात की, जिसमें उनकी दिलचस्पी है। हालांकि कुछ समय पहले हमने इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। दोनों देशों के बीच व्यापार की वजह से मैं इस मुद्दे पर बात कर पाया था। हमारी भारत या पाकिस्तान से कोई लड़ाई नहीं है।
 
ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि वो एक महान शख्स हैं, और बीते कुछ साल में मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं। कुछ ही देर में, हम अंधकार पर प्रकाश की विजय के भरोसे के प्रतीक के तौर पर दिया जलाएंगे। यह अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत है।
 
पीएम मोदी ने भी ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, फोन करने और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया राष्ट्रपति ट्रंप। रोशनी के इस त्योहार के मौके पर कामना है कि हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद की किरण दिखाते रहें और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।
 
क्या बोले जयराम रमेश : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री ने आखिरकार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन किया था और दोनों के बीच बातचीत हुई थी।लेकिन प्रधानमंत्री ने सिर्फ इतना बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दीं। जहां प्रधानमंत्री मोदी बातों को छुपा जाते हैं, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें उजागर कर देते हैं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि अपनी ओर से, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दीवाली की शुभकामनाओं के अलावा, उन्होंने रूस से भारत के तेल आयात के बारे में भी बात की और उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि ये आयात बंद कर दिए जाएँगे।पिछले छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की नीति की घोषणा की है। इससे पहले भी, राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मई की शाम को ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी से पहले ही कर दी थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लैंडिंग के दौरान धंसा राष्‍ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला