Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर TV एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की, फिटनेस का दूसरा नाम थे कुशल

Advertiesment
हमें फॉलो करें TV actor Kushal Punjabi
, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (11:25 IST)
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने बीती रात घर में खुदकुशी कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। वे 37 साल के थे। कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी आइए जानते हैं कुशल पंजाबी से जुड़ी खास बातें...  
 
- कुशल पंजाबी भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता थे। कुशल को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता था। 
- इस अभिनेता को डांसिंग और ऑफ-रोड बाइकिंग पसंद थी। 
- वह फरवरी 2011 में 'ज़ोर का झटका' नामक एक रिअलिटी स्पोर्ट्स प्रोग्राम के विजेता बने थे। इसके लिए इन्हें 50 लाख रुपए का इनाम मिला था।

webdunia
- कुशल फरहान अख्तर की लक्ष्य और करन जौहर की काल जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
- कुशल पंजाबी सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक कई दिग्गज फिल्मी हस्तियों के साथ काम कर ‍चुके हैं।
- इसके साथ ही उन्होंने लाइफ ओके के 'आसमान से आगे' और सोनी के 'सीआईडी' में भी अभिनय किया।
- कुशल को आखिरी बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था।
- उन्होंने एक यूरोपियन लड़की से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कारगिल के 'बहादुर हीरो' मिग-27 की अंतिम विदाई, जोधपुर एयरबेस से भरी आखिरी उड़ान