Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टविटर ने J&K के उपराज्‍यपाल का आधिकारिक अकाउंट सस्‍पैंड किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें J&K Lt. Governor Manoj Sinha

सुरेश एस डुग्गर

, सोमवार, 10 मई 2021 (19:23 IST)
जम्‍मू। ट्विटर ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने कहा है कि उसने नियमों के उल्लंघन के कारण अकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि मनोज सिन्हा का व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजभवन के अधिकारी ने कहा कि अकाउंट सस्पेंशन का यह मामला ट्विटर अधिकारियों के साथ उठाया गया है और उन्हें सूचित किया गया है कि यह मनोज सिन्हा का अकाउंट है। यह टेक्निकल ग्लिच हो सकता है।
webdunia

अधिकारी ने कहा कि यह भ्रम के कारण हो सकता है। क्योंकि इस ट्विटर हैंडल से ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया जो भारत में संचालन के लिए निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करता हो। हमें उम्मीद है कि थोड़ी देर में यह ठीक हो जाएगा और ट्विटर हैंडल दोबारा बहाल होगा। हम इस ट्विटर हैंडल को वेरीफाई करने के लिए भी ट्विटर को लिख रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- Corona मरीजों को बिना वैध पहचान पत्र भी भर्ती करेंगे अस्पताल...