Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने संसद परिसर में की गुंडागर्दी, घायल सांसदों से मिले शिवराज

धक्का-मुक्की मामले में सारे वैधानिक कदम उठाए जाएंगे: शिवराज सिंह चौहान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Two BJP MPs injured in scuffle in Parliament complex

विकास सिंह

, गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (13:13 IST)
गुरुवार को संसद परिसर अखाड़ा बन गया है। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर गुरुवार को भाजपा और विपक्षी दलों के सांसदों के प्रदर्शन के बीच धक्कामुक्की हो गई है। इस बीच भाजपा के दो सांसद प्रताप सांरगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सांरगी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। धक्कामुक्की में घायल दोनों सांसदों को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्तपाल में भर्ती भाजपा सांसद प्रताप सांरगी से मिलने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे। प्रताप सांरगी और मुकेश राजपूत का हालचाल जानने के बाद शिवराज सिंहं चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये संसद के इतिहास में काला दिन है, मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई, लोकतंत्र को तार-तार कर दिया गया, कलंकित कर दिया गया।

राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। समझ नहीं आता है कि, राहुल गांधी ऐसी गुंडागर्दी करेंगे, धक्का-मुक्की करेंगे, सांसदों को पीटा जाएगा। ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखा नहीं गया। अगर महाराष्ट्र और हरियाणा में हार गए तो खीज, संसद के अंदर क्यों उतार रहे हैं।
webdunia

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए एक पाठशाला लगनी चाहिए कि, लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है, व्यवहार क्या होता है, मर्यादाएं क्या होती हैं। उन्होंने कहा कि, मैं छठवीं बार सांसद हूँ, मन बहुत व्यथित है, दुखी है। अमित शाह जी ने अपने भाषण में जो कांग्रेस की पोल खोली, नेहरू जी हों, इंदिरा जी हों, कांग्रेस ने जो व्यवहार किया भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी के साथ अब उसकी खीज इतनी की गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं। सारंगी जी घायल हैं, उनके सिर से ब्लीडिंग हो रही थी, उनकी आँख के पास टांके लगाए गए हैं। अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुकेश राजपुरोहित जी भी यहाँ ऐडमिट हैं, घबराहट हो रही है, बीपी बढ़ा हुआ है और दोनों को देखकर मन पीढ़ा से भर गया। सारा सदन और जो सांसद वहाँ थे वो गवाह हैं कि, किसने धक्का-मुक्की की है और किसने गुंडागर्दी की है। सारे वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत, धक्का-मुक्की का आरोप