Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 (00:54 IST)
Updated Date: Fri, 08 Mar 2024 (00:58 IST)
Uddhav Thackeray's statement regarding Shiv Sena : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भले ही उनके विधायकों को अपने पाले में कर उनके दल को तोड़ दिया, लेकिन उनकी पार्टी खत्म नहीं हुई है। मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) इसके बजाय भाजपा को दफन कर देगी।
शिवसेना भाजपा को दफना देगी और आगे बढ़ेगी : ठाकरे ने कहा, भाजपा ने हमारे विधायकों और सांसदों को छीनकर शिवसेना को तोड़ दिया, (लेकिन) इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना खत्म हो गई। इसके विपरीत, शिवसेना भाजपा को दफना देगी और आगे बढ़ेगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा नेताओं में जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों का दौरा करने का साहस नहीं है।
तब बाल ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को बचाया था : उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए यह भी दावा किया कि उनके पिता और शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को तब बचाया था जब भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी, मोदी को दरकिनार करने वाले थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें