Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उमा भारती के आवास पर हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी की

Advertiesment
हमें फॉलो करें उमा भारती
नई दिल्ली , सोमवार, 16 मई 2016 (08:30 IST)
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के आवास पर तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुई। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस दल जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा जीर्णोद्धार मंत्री के अशोक रोड स्थित आवास पहुंचा।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान दिल्ली पुलिस की सिक्युरिटी यूनिट के बृजपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस कदम के कारण का पता नहीं चल सका है।
 
हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी आधिकारिक रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से आधिकारिक रिवाल्वर भी बरामद हो गई है। बृजपाल के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गृह मंत्रालय का लापता अधिकारी CBI की गिरफ्त में