Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वो दिन दूर नहीं जब नेहरू गांधी परिवार जय श्री राम भी बोलेगा : उमा भारती

Advertiesment
हमें फॉलो करें वो दिन दूर नहीं जब नेहरू गांधी परिवार जय श्री राम भी बोलेगा : उमा भारती
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (17:30 IST)
उत्तर प्रदेश में  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच भगवा को लेकर चल रहे सियासी  वार पलटवार में अब भगवाधारी और भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती की भी एंट्री हो गई है। भोपाल में CAA के समर्थन में एक रैली में पहुंची उमा भारती ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब नेहरू गांधी परिवार भी जय श्री राम भी बोलेगा।

उमा भारती ने रैली में प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ये वहीं कांग्रेस हैं जो पहले भगवा आतंकवाद कहते थे लेकिन उनकी राष्ट्रीय महासचिव कहती हैं कि भगवा देश का रंग है। वो दिन जल्दी ही आएगा जब नेहरू गांधी परिवार जय श्री राम भी बोलेगा,गौ माता की जय भी बोलेगा और भारत माता की जय भी बोलेगा।
webdunia
कांग्रेस ने की खून खराबे की राजनीति - गोविंदपुरा में स्थानीय विधायक कृष्णा गौर के CAA के समर्थन मे की जा रही रैली को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कांग्रेस पर CAA को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा खून खराबे की राजनीति की है। उन्होंने धर्म के आधार पर देश के बंटवारा करने का आरोप कांग्रेस पर लगाते हुए कहा कि अब कांग्रेस CAA के नाम पर लोगों को बांट रही है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे होते हुए देश के बंटे हुए टुकड़े इधर जरूर आ सकते हैं लेकिन यहां का कुछ भी उधर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बंटवारे के वक्त सिर्फ 2.5 फीसदी मुसलमान उस तरफ गए क्योंकि वह जानता था कि हिंदू से अच्छा पड़ोसी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि CAA मुस्लिम के खिलाफ नहीं है और इससे अल्पसंख्यक को कोई संकट नहीं है। वहीं मध्य प्रदेश के CAA कानून लागू नहीं करने के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर कहा कि इसे लागू ही करना होगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी उतरे