Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बंदूकधारियों ने की 2 नागरिकों की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बंदूकधारियों ने की 2 नागरिकों की हत्या
, रविवार, 30 मई 2021 (01:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को 2 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने करीब 2005 बजे बिजबेहरा के जबलीपोरा में 2 नागरिकों पर गोली चलाई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय दंत चिकित्सक शाहनवाज भट और 20 वर्षीय संजीद अहमद पार्रे के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि बंदूकधारी अंधेरे की आड़ में मौके से भाग खड़े हुए। सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Farmer Protest : 5 जून को 'संपूर्ण क्रांति दिवस' मनाएंगे किसान, कृषि कानूनों की जलाएंगे प्रतियां...