Publish Date: Fri, 11 Jun 2021 (12:21 IST)
Updated Date: Fri, 11 Jun 2021 (12:25 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर घोषित कर दिया गया है। जुलाई 2021 से शुरू होकर अप्रैल 2022 के बीच कुल 14 भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की जानी थी लेकिन उस समय कोरोना वायरस के कारण इसको स्थगित करना पड़ा। अब यह परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी।
संशोधित कैलेंडर के अनुसार इंटर कॉलेज प्रवक्ता (पुरुष / महिला) प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन अब 19 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। वहीं यूजी जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा 19 दिसम्बर 2021 को आयोजित होगी। इसी तरह से सम्म्लित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 202 1, सहायक वन संरक्षण क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का आयोजन 24 अक्टूबर को होगा।
इसके अलावा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन अगले साल 28 जनवरी 2022 को किया जाएगा। साथ ही सहायक वन संरक्षन क्षेत्रीय वन अधिकारी मेन परीक्षा 7 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी।
अन्य परीक्षाओं का विस्तृत विवरण इस प्रकार है –
1 अगस्त, 2021- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020
3 अक्टूबर, 2021 - स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021
24 अक्टूबर, 2021 - सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021
19 नवम्बर, 2021- प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2020
21 नवम्बर, 2021 - सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2020
26 नवम्बर, 2021 से - सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020
5 दिसंबर 2021- समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021
19 दिसंबर 2021 - प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा, 2020
9 जनवरी 2022- प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/ सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2019
28 जनवरी 2022 से - सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021
07 मार्च 2022 से - सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2021
3 अप्रैल 2022 - प्रवक्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020
10 अप्रैल 2022 से - समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (मुख्य) परीक्षा, 2021