Publish Date: Mon, 30 May 2022 (14:35 IST)
Updated Date: Mon, 30 May 2022 (14:40 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित किए, जिसमें श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं। खास बात यह रही पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया।
आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। हालांकि आयोग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। आयोग ने कहा कि श्रुति शर्मा पहले पायदान पर रही हैं, जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का चयन किया जाता है।