Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस ने मौन धरने से उठाया, नहीं उठीं तो प्रियंका गांधी के खि‍लाफ ‘एफआईआर’

हमें फॉलो करें पुलिस ने मौन धरने से उठाया, नहीं उठीं तो प्रियंका गांधी के खि‍लाफ ‘एफआईआर’
, शनिवार, 17 जुलाई 2021 (16:33 IST)
लखनऊ, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इस समय यूपी के दौरे पर हैं। उन्होंने लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया। जिसको लेकर यूपी पुलिस ने उऩके मौन धरने पर एफआईआर दर्ज की है।

प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे काफी देर तक बैठी रहीं। इस बीच पुलिस ने उनको कोविड दिशा निर्देशों का हवाला देकर उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी तो प्रशासन को उनके खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा-नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका संवैधानिक हक था, ये अधिकार उनसे छीना गया। मैं मांग करती हूं कि चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो।

शनिवार सुबह प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंची हैं, जहां उन्होने यहां रेप पीड़ित तीन लड़कियों के परिवारों से मिलीं। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा का शिकार हुई रीतू सिंह एवं अनीता यादव से मुलाकात की। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनीता यादव के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की थी। जहां पर उनकी साड़ी को खींचा गया था।

अनीता यादव से मुलाकात के बाद यूपी कांग्रेस ने ट्टीट किया और लिखा-प्रियंका जी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा का शिकार हुई रीतू सिंह एवं अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। भाजपा सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को करारा जवाब देंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका के टेक्‍सास में मिला 'मंकीपॉक्‍स' का पहला मरीज