Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी का हिमाचल को दीपावली गिफ्‍ट, देश को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन

हमें फॉलो करें पीएम मोदी का हिमाचल को दीपावली गिफ्‍ट, देश को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन
, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (11:01 IST)
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चुनाव से पहले इसे हिमाचल प्रदेश को पीएम मोदी का दीपावली गिफ्ट कहा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
 
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। नई वंदे भारत ट्रेन पहले की ट्रेन की तुलना में अधिक उन्नत और हल्की है तथा कम अवधि में तेज गति से चलने में सक्षम है।
 
ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब तथा ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज माध्यम प्रदान करने में मदद मिलेगी।
 
इससे पहले, प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री आज राज्य के 2 जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद ऊना और चंबा जिलों में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुझे अपशब्द कहने का ठेका अब 'किसी और' को मिल गया है : मोदी