Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छठ महापर्व पर दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का दिन

हमें फॉलो करें छठ महापर्व पर दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का दिन
, बुधवार, 10 नवंबर 2021 (10:08 IST)
नई दिल्ली। देशभर में चार दिवसीय छठ महापर्व मनाया जा रहा है। आज यानी बुधवार को यह सबसे खास दिन है। इस अवसर पर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। कार्तिक माह के 6ठे दिन यह त्योहार मनाया जाता है और यह विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दौरान महिलाएं व्रत और पूजापाठ करती हैं।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य‌ व‌‌ जल पर हमारी निर्भरता‌ को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्‍योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों को महापर्व की बधाई देते समस्त जीवों की मंगल कामना की है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेबिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल का भुगतान करने पर नहीं मिलेगा कैशबैक!