Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद का शांति मार्च, इन सड़कों पर जाने से बचें

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद का शांति मार्च, इन सड़कों पर जाने से बचें
, शनिवार, 9 जुलाई 2022 (12:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हिंदू संगठनों ने 'समुदाय पर हो रहे हमलों' के खिलाफ शनिवार को 'संकल्प मार्च' निकाला, जिसमें शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाए। मार्च मंडी हाउस इलाके से शुरू होकर जंतर मंतर पर खत्म हुआ। इस मार्च में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा ने भी हिस्सा लिया।
 
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने कहा, 'इस 'संकल्प मार्च' के लिए आज कई हिंदू समूह सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्हें इस तरह से निशाना नहीं बनाया जा सकता। हमें निशाना बनाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।'

इससे पहले यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के ‘शांति मार्च’ के कारण शनिवार को मध्य दिल्ली की कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगभग 7000 स्वयंसेवकों के इस शांति मार्च में हिस्सा लेने की उम्मीद है, जो सुबह 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर पर समाप्त होगा।
 
यातायात पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को सुबह साढ़े 8 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच सिकंदरा रोड, बाराखंभा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से पटेल चौक तक संसद मार्ग और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से आर/ए विंडसर प्लेस तक जनपथ मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।
 
पुलिस ने कहा कि इस दौरान इन सड़कों का इस्तेमाल केवल पैदल यात्री ही कर सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: चित्रकूट में जीप से कुचलकर 6 लोगों की मौत व 2 घायल, योगी ने जताया शोक