Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उपराष्ट्रपति ने की दुनिया के सबसे तेज 'मानव कैल्कुलेटर' भारतीय युवक की सराहना

Advertiesment
हमें फॉलो करें M. Venkaiah Naidu
, बुधवार, 26 अगस्त 2020 (16:30 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को नीलकंठ भानू प्रकाश की दुनिया का सबसे तेज मानव कैल्कुलेटर की उपाधि जीतने के लिए प्रशंसा की।
 
उन्होंने कहा कि प्रकाश ने हाल ही में लंदन में मिंड स्पोर्ट ओलंपियाड के तहत मेंटल कैल्कुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता। 20 वर्षीय प्रकाश हैदराबाद के रहने वाले हैं।
 
 उपराष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने (प्रकाश ने) भारत को गौरवान्वित किया है। मेरी ओर से उन्हें भविष्य के सभी कार्यों के लिए शुभकामनाएं। नायडू ने अपने ट्वीट को हैशटैग 'ह्यूमन कैल्कुलेटर' के साथ पोस्ट किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सख्त दिशा-निर्देशों के साथ पद्मनाभ स्वामी मंदिर भक्तों के लिए खुला