Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विनेश ने कहा 'नया देश मुबारक हो', बजरंग ने कहा चल रही है तानाशाही (Video)

हमें फॉलो करें विनेश ने कहा 'नया देश मुबारक हो', बजरंग ने कहा चल रही है तानाशाही (Video)
, रविवार, 28 मई 2023 (18:10 IST)
पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का चेहरा बन चुकी पहलवान Vinesh Phogat विनेश फोगाट को आज जब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सबसे ज्यादा उग्र वह ही नजर आई। विनेश ने सबसे अधिक प्रतिरोध किया और बाद में बस से कहा कि उन्हें न्याय मांगने की सजा मिल रही है।उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी आजाद घूम रहा है, उसे सरकार पनाह दे रही है और देश के लिए पदक जीतने वाले हम खिलाड़ियों को देश की बेटियों के लिए न्याय मांगने के लिए अब जेल में डाला जा रहा है।’’विनेश ने कहा, ‘‘नए देश में स्वागत है।’’
बजरंग का मानना है कि न्याय की मांग करने के लिए उनके साथ घोर अन्याय किया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी का इतना दुस्साहस है कि वह पॉक्सो अधिनियम को बदलने की बात कर रहा है और आप उसके खिलाफ कुछ नहीं कर रहे हैं और यहां खिलाड़ी हैं जो हाथ जोड़कर न्याय की मांग कर रहे हैं और आप उनके साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं।’’बजरंग ने कहा, ‘‘हमारे 2000 से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया गया। हर जगह तानाशाही चल रही है।’’बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या कोई सरकार देश के चैंपियनों के साथ ऐसा व्यवहार करती है? हमने क्या अपराध किया है?’’
साक्षी ने भी सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।इस ओलंपिक पदक विजेता ने लिखा, ‘‘हमारे चैंपियंस के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। दुनिया हमें देख रही है। यौन शोषण करने वाला बृजभूषण आज संसद में बैठा है और हमें सड़क पर घसीटा जा रहा है। भारतीय खेलों के लिए दुखद दिन है।’’उन्होंने कहा, ‘‘क्या देश के लिए पदक जीतना गुनाह था? अगर हां, तो हमें फांसी पर लटका दो।’’

विडंबना यह है कि बजरंग और विनेश दोनों को बृजभूषण के आधिकारिक आवास 21, अशोक रोड से कुछ ही मीटर की दूरी पर हिरासत में लिया गया।पहलवानों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जब पुलिस उन्हें वाहन में ले जा रही थी तो साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और जितेंद्र किन्हा को कई अन्य लोगों के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैरिकेड लांघ रहे थे पहलवान इस कारण हुए गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब (Pics)