Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट-अनुष्का ने मोदी को दिया रिसेप्शन का न्योता

हमें फॉलो करें विराट-अनुष्का ने मोदी को दिया रिसेप्शन का न्योता
, गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (01:04 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा से इटली में जाकर 11 दिसम्बर को शादी की, फिर यह जोड़ा हनीमून मनाने के लिए स्विट्‍जरलैंड की बर्फीली वादियो में गया। फिनलैंड होते हुए विराट-अनुष्का दिल्ली आ गए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21 दिसम्बर को होने वाले शादी के रिसेप्शन में आने का न्योता दिया।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस रिसेप्शन में आने का आश्वासन जरूर दिया है लेकिन देखना होगा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से वे जाते भी हैं या नहीं। इससे पूर्व टीम इंडिया के जांबाज सदस्य रह चुके युवराज सिंह ने हेजल के साथ अपनी शादी की दावत में आने का मोदी से अनुग्रह किया था लेकिन मोदी वहां गए नहीं थे।
 
अनुष्का और विराट जब मोदी को न्योता देने के लिए बेहद सलीके से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। विराट नैवी ब्ल्यू कलर के टाउजर में थे अनुष्का भी ब्ल्यू रंग का सूट पहने हुई थी। चूंकि यह शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी लिहाजा अनुष्का ने हाथों में 'चूड़ा' पहन रखा था। पंजाबी रिवाज है कि दुल्हन सुहाग का चूड़ा पहनती है और इसे सवा महीने तक नहीं उतारती हैं। कई दुल्हनें तो साल-साल भर तक चूड़ा पहने रहती हैं। 
webdunia
21 दिसम्बर को दिल्ली में बहुत बड़ा जलसा होने जा रहा है। यह जलसा है विराट-अनुष्का की शादी के रिसेप्शन का जिसमें कई राजनेता, फिल्मी हस्तियां, क्रिकेटर और कई नामी उद्योग घरानों की शख्सियतें शिरकत करने जा रही है। विराट की शादी में इटली में भले ही करीब 50 लोग शामिल हुए थे लेकिन रिसेप्शन में सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे। इन दोनों ने दो रिसेप्शन रखे हैं।
 
 
दिल्ली के बाद 26 दिसम्बर को मुंबई में भी इसी तरह का रिसेप्शन दिया जाएगा। रिसेप्शन के सभी कार्ड बांटे जा चुके हैं। जो बहुत खास हैं, उन्हें खुद विराट और अनुष्का जाकर आमंत्रित कर रहे हैं। शादी का कार्ड भी इको फ्रेंडली है। कैरी बेग में कार्ड के साथ ही तुलसी का पौधा भी है। (वेबदुनिया न्‍यूज) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'इंडियाज मोस्ट वॉंटेड' के एंकर सुहैब इयियासी को उम्र कैद की सजा