Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बजट में राहत का इंतजार, जानिए क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम?

हमें फॉलो करें बजट में राहत का इंतजार, जानिए क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम?
, बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (10:24 IST)
नई दिल्ली। आज 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आम जनता को ईंधन कीमतों में राहत का इंतजार है। ऐसे में बजट पेश होने से पहले क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगी कीमतों से राहत मिली है? 1 फरवरी के लिए देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
जानकारी के लिए पिछली 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि बजट को लेकर लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद है। जानिए कि आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव क्या हैं? दिल्ली से लेकर मुंबई तक कहीं भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.721 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.631 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.031 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार बेंगलुरु में पेट्रोल 101.941 और डीजल 87.89, लखनऊ में पेट्रोल 96.571 और डीजल 89.76, नोएडा में पेट्रोल 96.791 और डीजल 89.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.181 और डीजल 90.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.201 और डीजल 84.26 और पटना में पेट्रोल 107.241 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Union Budget 2023 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आम बजट 2023 Live Updates