Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और पंजाब में सस्ता हुआ, जानिए देश के अन्य राज्यों में क्या हैं भाव?

Advertiesment
हमें फॉलो करें New prices of petrol diesel
, शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (10:37 IST)
नई दिल्‍ली। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में उछाल आया है। कच्चा तेल 1.18 डॉलर बढ़कर 86.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 0.47 डॉलर की तेजी के साथ 80.80 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और पंजाब में 25 पैसे सस्ता हो गया है।
 
हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 106.21 रुपए में बिक रहा है। यहां डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 92.73 रुपए हो गई है, वहीं पंजाब में पेट्रोल 25 पैसे सस्ता होकर 96.35 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। राज्य में डीजल भी 25 पैसे सस्ता हुआ है और 86.71 रुपए पर बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।
 
इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.77, पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलवानों के प्रदर्शन का तीसरा दिन, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बृजभूषण शरण सिंह (Live Updates)