Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के भावों में हुई 2 डॉलर की वृद्धि, गंगानगर में पेट्रोल 113 रुपए के पार पहुंचा

Advertiesment
New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 2 डॉलर प्रति बैरल का उछाल आया जिससे ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर को भी पार कर गया है। बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव में हुई बढ़ोतरी से राजस्‍थान के गंगानगर जिले में भाव 113 रुपए लीटर को भी पार कर गए हैं।
 
दूसरी ओर दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बदले हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पेट्रोल 88 पैसे महंगा हुआ और 108.12 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 82 पैसे चढ़कर 94.86 रुपए लीटर रहा। राजस्‍थान के गंगानगर जिले में आज पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 113.20 रुपए लीटर बिक रहा तो डीजल 8 पैसे महंगा होकर 97.98 रुपए लीटर हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, गंगानगर में पेट्रोल 113.20 और डीजल 97.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 साल पहले इस तरह हुई थी अंगदान की शुरुआत, 2023 में इंदौर पूरे देश में बन गया ‘महादान’ का सिरमौर