Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा में आधी रात को पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, आज राज्यसभा में होगा पेश

भाजपा के सहयोगी दलों जद (यू), तेलुगदेशम पार्टी (तेदेपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जनसेना और जनता दल (सेक्यूलर) ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन किया।

Advertiesment
हमें फॉलो करें kiren rijiju photo : sansad tv

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (10:03 IST)
WaQf Amendment Bill: लोकसभा (Lok Sabha) ने बुधवार को विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के कड़े विरोध के बीच और 10.30 घंटे से अधिक समय तक चर्चा के बाद देर रात करीब 2 बजे वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को पारित कर दिया। बिल को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा।ALSO READ: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित
 
अल्पसंख्यक समुदाय पारसी को भी बचाने का प्रयास : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सदन में वक्फ संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सरकार के इस कदम को मुस्लिम विरोधी बताने के कई विपक्षी सदस्यों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इस विधेयक को मुसलमानों को बांटने वाला बताया जा रहा है जबकि सरकार इसके जरिए शिया, सुन्नी समेत समुदाय के सभी वर्गों को एकसाथ ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तो देश में सबसे छोटे अल्पसंख्यक समुदाय पारसी को भी बचाने के लिए प्रयास कर रही है।ALSO READ: वक्फ बिल को लेकर कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- देश संविधान से ही चलेगा, तुष्टीकरण की राजनीति का होगा अंतिम संस्कार
 
रीजीजू ने कहा कि मैं खुद अल्पसंख्यक हूं : रीजीजू ने कहा कि विपक्ष सरकार की आलोचना कर सकता है, लेकिन यह कहना कि हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है, सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं खुद अल्पसंख्यक हूं और कह सकता हूं कि भारत से ज्यादा अल्पसंख्यक कहीं सुरक्षित नहीं हैं। हर अल्पसंख्यक समुदाय शान से इस देश में जीवन जीता है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सदन में इस तरह देश को बदनाम करना... आने वाली पीढ़ियां आपको माफ नहीं करेंगी। मंत्री ने कहा कि विधेयक के पारित होने के बाद देश के करोड़ों मुसलमान प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देंगे।ALSO READ: रीजीजू बोले, संसद पर भी था दावा, बिल नहीं लाते तो होता वक्फ बोर्ड का कब्जा
 
विपक्षी दलों ने विधेयक को असंवैधानिक बताया : रीजीजू के जवाब के बाद सदन ने अनेक विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए 232 के मुकाबले 288 मतों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित किया। सदन ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों जद (यू), तेलुगदेशम पार्टी (तेदेपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जनसेना और जनता दल (सेक्यूलर) ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन किया। झारखंड में भाजपा की सहयोगी आजसू ने भी विधेयक का समर्थन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक एवं अन्य विपक्षी दलों ने विधेयक को असंवैधानिक और मुसलमानों की जमीन हड़पने वाला बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)ALSO READ: वक्फ संशोधन बिल के जरिए क्या पसमांदा मुसलमान भाजपा के लिए बनेगा गेमचेंजर?
  
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप टैरिफ से बढ़ा ट्रेड वॉर का खतरा, महंगाई का डर भी सताया