Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

और तपेगी दिल्‍ली, मौसम विभाग ने जारी की 'रेड कोड' चेतावनी

हमें फॉलो करें और तपेगी दिल्‍ली, मौसम विभाग ने जारी की 'रेड कोड' चेतावनी
, शुक्रवार, 31 मई 2019 (16:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं : हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गई है।

बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में जय श्रीराम के नारे पर सियासी महाभारत, ममता के भड़कने पर भाजपा ने उठाए सवाल