Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: उत्‍तराखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी जारी, तापमान में आएगी गिरावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: उत्‍तराखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी जारी, तापमान में आएगी गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्‍ली , शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (09:05 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्‍तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में बर्फबारी (snowfall) का दौर जारी है। इसके प्रभाव से मैदानी भागों का तापमान गिर सकता है। आज वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को लेकर आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा भविष्यवाणी की है।
 
दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर भारत में गर्मी : पिछले 1 सप्‍ताह से दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर भारत के पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरप्रदेश में लोग दिन के वक्‍त तेज धूप से परेशान हैं। उधर राजस्‍थान, गुजरात और मध्‍यप्रदेश के लोग भी कुछ-कुछ इसी समस्‍या से परेशान हैं। रात के वक्‍त तो मौसम सुहाना हो जाता है लेकिन दिन निकलने के साथ ही तेज धूप परेशान कर देती है। आज इससे कुछ राहत मिल सकती है।ALSO READ: Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट
 
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के कुछ क्षेत्र में वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते बर्फबारी का दौर जारी है जिसके चलते उत्‍तर भारत में तेज हवाएं भी चल रही हैं। ये ठंडी हवाएं आज वैलेंटाइन-डे पर लव बर्ड्स को काफी राहत दे सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यूं तो दिन के वक्‍त ये हवाएं मौसम सुहाना ही बनाए रखेंगी।
 
webdunia
रात के वक्‍त तापमान गिरेगा : आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं जहां धूप के बावजूद दिन के बढ़ते तापमान को कंट्रोल करेंगी, वहीं रात के वक्‍त उम्‍मीद जताई जा रही है कि तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।
 
अरुणाचल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान नॉर्थ-ईस्‍ट के राज्‍य अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां कुछ स्‍थानां पर बर्फबारी की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इसी तर्ज पर नॉर्थ-ईस्‍ट के नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम, असम, मिजोरम और मेघालय में भी आज हल्की बारिश की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद धीरे धीरे बदलने लगा मौसम, गर्मी का हो रहा एहसास, IMD का ताजा अपडेट
 
पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय : पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। उप ऊष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम 12.6 किमी की ऊंचाई पर 140-140 नॉट की गति से पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बनी हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। असम, मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर गया। मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान 3-4 डिग्री तक नीचे चला गया।
 
आज शुक्रवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शुक्रवार, 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दोस्त ट्रंप ने मोदी के साथ की बड़ी डील, भारत को मिलेंगे F 35 लड़ाकू विमान