Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम में तेज बारिश या ओले पड़ने के आसार

हमें फॉलो करें असम में तेज बारिश या ओले पड़ने के आसार
, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (23:15 IST)
पुणे। असम और मेघालय में आगामी 24 घंटे में कहीं-कहीं तेज बारिश या ओले पड़ने के आसार हैं। असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा।           
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा जबकि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 
 
इसके अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और तटीय आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
       
झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तटीय और उत्तरी आंतरिक  कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष भागों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
        
देश के मैदानी इलाके में पूर्वी राजस्थान के सीकर में सबसे कम 6.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा  गांगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं बारिश हुई  या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'टि्वटर सेवा' शुरू करेगा गृह मंत्रालय