suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का दौर जारी, 36 सालों में दिल्ली में सबसे ठंडा मई

Advertiesment
weather update 1 june
Weather Update : देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। दिल्ली में मई में पिछले 36 साल का सबसे ठंडा मौसम रहा। राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में दशक के दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
 
कहां गिरा पानी : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ में भी गिरा पानी। पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई और ऊपरी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हुई। राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में दशक के दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभवना है।
 
दिल्ली में 36 सालों में सबसे ठंडा मई : दिल्ली में बीते 36 साल में इस बार मई का महीना सबसे ठंडा रहा। आईएमडी ने बताया कि मई में अत्यधिक बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मई 1987 में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में मई में सिर्फ 9 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया और सिर्फ 2 दिन शहर के कुछ हिस्सों में लू चली। मानसून पूर्व अवधि में कुल 184.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य वर्षा से 186 प्रतिशत अधिक है।
 
बिहार में 14 स्थानों पर पारा 40 पार : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बिहार में लू का प्रकोप जारी है। बुधवार को राज्य में 14 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में दिन में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे वह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
 
शेखपुरा में 42.2 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर में 41.9 डिग्री सेल्सियस, पटना और औरंगाबाद में 41.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, गया में 41.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया और नालंदा में 41.5 डिग्री सेल्सियस, नवादा में 41.4 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 41.3 डिग्री सेल्सियस, डेहरी और सीवान में 41.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी चंपारण और जमुई में 41 डिग्री सेल्सियस, बांका में 40.7 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा और कटिहार में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
 
भारी बारिश से भूस्खलन : जम्मू-कश्मीर के रामबन और पुंछ जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने और मिट्टी धंसने के बाद बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। राजमार्ग पर अलग-अलग हिस्सों में 200 से भी अधिक वाहन फंसे हुए हैं। 
 
पंजाब हरियाणा में बारिश : मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा में पंचकूला, फतेहबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, गुरदासपुर, रूपनगर, होशियारपुर, जालंधर और मोहाली में वर्षा हुई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेंगलुरु पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, क्या कहती है यह रिपोर्ट