Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम अपडेट : अभी भी झुलसा रही है गर्मी, दिल्ली में भी राहत नहीं

हमें फॉलो करें मौसम अपडेट : अभी भी झुलसा रही है गर्मी, दिल्ली में भी राहत नहीं
, शुक्रवार, 28 जून 2019 (12:56 IST)
नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है और वहां बारिश भी हो रही है, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में लोग अभी भी गर्मी से परेशान हैं। अभी भी कई स्थानों पर तापमान 40 से ऊपर बना हुआ है।
 
 
स्काइमैट वेदर के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद राजस्थान के बीकानेर और मध्यप्रदेश के नौगांव में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
 
 
यूपी का अलीगढ़, राजस्थान के बाड़मेर, फलौदी, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और मध्यप्रदेश का दतिया शीर्ष 10 गर्म स्थानों में शामिल रहे।
 
 
राजधानी दिल्ली भी तपी: दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को शुक्रवार की सुबह भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत रही।
 
 
मौसम विभाग के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बल्लेबाज' विधायक आकाश की पिटाई का शिकार अधिकारी ICU में भर्ती