Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather update : बिहार में बाढ़ से हाहाकार, टूटा पुनपुन नदी पर बना बांध, जलभराव से लोग परेशान

हमें फॉलो करें Weather update : बिहार में बाढ़ से हाहाकार, टूटा पुनपुन नदी पर बना बांध, जलभराव से लोग परेशान
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (12:08 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल हैं। भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी जल जमाव से जूझ रहे पटना के सामने फिर नई मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। पुनपुन नदी पर बना रिंग बांध टूट गया है, जलभराव ने त्राहिमाम मचा रखी है। पटना सहित राज्‍य के 5 जिलों में गुरुवार व शुक्रवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट हुआ है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में हालात बदतर हो चले हैं।

भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज आंध्रप्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
webdunia

भारी जल जमाव से जूझ रहे पटना के सामने फिर नई मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। पुनपुन नदी पर बना रिंग बांध टूट गया है। मौसम विभाग ने पटना सहित राज्‍य के 5 जिलों में गुरुवार व शुक्रवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस साल मानसून के बिगड़े मिजाज से देश में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। कई राज्‍यों में भारी बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल हैं। बिहार की राजधानी पटना में जलभराव से त्राहिमाम मचा है, वहीं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में हालात बदतर हो चले हैं। इस मानसूनी बारिश ने देश में बीते 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
webdunia

उत्तर प्रदेश में जहां बारिश के कहर से मरने वालों की संख्या 117 हो गई है, वहीं बिहार में भी यह आंकड़ा करीब 42 पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में पटना सहित कई स्थान पिछले कुछ दिनों से जलमग्न हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को हरी झंडी