Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather update : दिल्ली- NCR में राहत की 'बारिश', IMD ने इन राज्यों में दी लू की चेतावनी

हमें फॉलो करें Weather update : दिल्ली- NCR में राहत की 'बारिश', IMD ने इन राज्यों में दी लू की चेतावनी
, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (08:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आज बारिश, आंधी, औले और बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 और 42 डिग्री के दायरे में रहा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी दी है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उधर, महाराष्ट्र में लू लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन लू की स्थिति बनी रही और कुछ मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया। आईएमडी ने कहा कि बादल छाने और हल्की बारिश से शहर में बुधवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा और 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है।
 
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं। हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान में भी अलग-अलग जगहों पर बिजली, तेज आंधी ( हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे), और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है
 
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। बिहार, बंगाल और तटीय आंध्र-प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में जगदीश शेट्टार कांग्रेस के साथ, कितना होगा बीजेपी को नुकसान