Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारी बारिश से मुंबई पानी पानी, जानिए बिहार से बंगाल तक कैसा है मौसम?

Advertiesment
weather update
Weather Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बंगाल, बिहार, झारखंड, महाराष्‍ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर है और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
 
मुंबई में भारी बारिश : मुंबई में भारी बारिश की वजह से सड़कें लबालब है, लोकल ट्रेन और हवाई सेवाएं पर भी इसका असर दिखाई दिया। अंधेरी, सायन, कुर्ला और गोरेगांव जैसे पश्चिमी उपनगरों में भारी जलभराव हुआ। प्रशासन ने जुहू बीच, मरीन ड्राइव, बांद्रा और मढ आइलैंड जैसे इलाकों में आवागमन रोक दिया है। मौसम विभाग ने आज भी यहां येलो अलर्ट जारी किया है।
 
रुद्रप्रयाग में 1600 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला :  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रात भर हुई भारी बारिश के कारण गौरीकुंड के पास केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने और मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से 1,600 से अधिक चारधाम तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
कुल्लू में भूस्खलन : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज घाटी स्थित दुरीधार गांव में शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद 11 मकानों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। स्थानीय मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के कुछ हिस्सों में 29 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 82 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लापता हैं। एसईओसी ने बताया कि इस मानसून के दौरान राज्य में 42 बार अचानक बाढ़, 25 बार बादल फटने और 32 बार भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे 1,436 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

कैसा है बंगाल का मौसम : उत्तर बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज बारिश लेकर आया है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इससे पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कोलकाता, डायमंड हार्बर, शांतिनिकेतन, बांकुरा, पुरुलिया और उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है।
 
केरल के तीन जिलों में 'रेड अलर्ट' : केरल के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण व्यापक क्षति हुई है तथा नदियों-बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण आईएमडी ने एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में रेड अलर्ट जारी किया है। पथानामथिट्टा, कोट्टायम, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है, शनिवार और रविवार को 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं के कारण 30 जुलाई तक केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर मछली नहीं पकड़ने की सलाह दी गई है।
 
ओडिशा में भारी बारिश की वजह से बैतरणी नदी अखुआपाड़ा में खतरे के निशान को पार कर गई। जाजपुर और भद्रक जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप