Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 (08:45 IST)
Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 (08:55 IST)
Ramji lal Suman news in hindi : समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है।
सुमन ने कहा कि हम जब भी किसी पीड़ित के पास जाने का प्रयास करते हैं तो भाजपा का प्रशासन हमें जाने नहीं देता है। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है।
संविधान बचेगा तो ही आरक्षण बचेगा : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के संविधान की प्रति के सानिध्य में संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस आयोजित करके हम सामाजिक न्याय व समता-समानता और आरक्षण को बचाए-बनाए रखने का अपना संकल्प दोहरा रहे है। उन्होंने कहा कि जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा, क्योंकि संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है।
edited by : Nrapendra Gupta