suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गरमी की आहट, पंजाब से गुजरात तक इन राज्यों में बढ़ा तापमान

Advertiesment
weather update
नई दिल्ली। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। उत्तर उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। जानिए अगले 24 घंटों में देश में कैसा रहेगा मौसम...
 
पंजाब और हरियाणा में गर्मी : पंजाब एवं हरियाणा में कई जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अमृतसर में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान पटियाला में 9.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान करनाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 14 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 11.3 डिग्री सेल्सियस तथा सिरसा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : राष्‍ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक, 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था और फरवरी महीने में पिछले दो वर्ष में सबसे अधिक था।
 
वहीं, विभाग के मुताबिक, 2011 के बाद पहली बार दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को तेज हवा चलने तथा गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी संभव है और इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। असम और सिक्किम में हल्की बारिश संभव है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा MCD मेयर चुनाव का मामला, भाजपा दफ्‍तर के बाहर AAP का प्रदर्शन