Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर भारत में कंपकपा देने वाली ठंड, कहां कितना गिरा तापमान?

हमें फॉलो करें cold in north india

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (07:42 IST)
  • उत्तर भारत में सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक गिरा तापमान
  • पंजाब से मध्यप्रदेश तक नहीं खिली धूप
  • कोहरे से जनजीवन प्रभावित
Weather Update 5 january : उत्तर भारत के बड़े हिस्से में कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ। 
 
मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से 1 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।

कानपुर, मथुरा, अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का कहर दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते दिखाई दिए।
 
हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था।
 
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम था।
 
कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जबकि पूर्वी राजस्थान में कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। इसके अनुसार राज्य में घने कोहरे व ठंड की स्थितियां अभी कुछ दिन और बने रहने का अनुमान है। वहीं 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7-9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साइबर अपराधियों ने लगाई 10300 करोड़ से ज्‍यादा की चपत, बेंगलुरु में सबसे अधिक मामले