Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather update : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर भारत के कई राज्यों और दिल्ली में गिरा पारा

हमें फॉलो करें Weather update : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर भारत के कई राज्यों और दिल्ली में गिरा पारा
, मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (23:20 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में मंगलवार को हिमपात हुआ तथा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर पारा गिर गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलैटिन में कहा कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई। हिमाचल के मनाली में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। एक दिन पहले ही राज्य के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई थी, वहीं केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
 
उत्तराखंड में सोमवार को भारी हिमपात हुआ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में फंस गए। राजधानी देहरादून में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सोमवार के तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
webdunia
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह थोड़ी धुंध रह सकती है। न्यूतनम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।
 
आईएमडी ने हिमपात संबंधी ब्योरे में कहा कि ‘जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बर्फबारी/ बारिश हुई है।’ राजस्थान में एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू मंगलवार को 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13, बीकानेर में 13.2, चूरू में 13.5, पाली में 14, बाड़मेर में 15.8 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 16.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने और आगामी 2-3 दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने लाल और गुलाबी गेंद से अभ्यास किया