Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट: 13 राज्यों में येलो अलर्ट, मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Advertiesment
weather update
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम भारत को भिगोने के बाद मानसून उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय हो गया है। ओडिशा- पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
 
इन 13 राज्यों में येलो अलर्ट : मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने जर्जर इमारतों को खाली करने की चेतावनी दी है। वहीं पूर्वोत्तर में 10 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 

यूपी में ऑरेंज अलर्ट : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे पहले मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान लगाया गया था। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल से लेकर मध्य यूपी तक के कई जिलों में मंगलवार दोपहर तक प्रदेश के लगभग 15 जिलों में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि कुछ जिलों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। इस दौरान हल्की बारिश ही होगी। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरेन्द्र मोदी-उद्धव ठाकरे की मुलाकात, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हुई बात