Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

RBI ने BOI, PNB पर किया 6 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह...

हमें फॉलो करें RBI ने BOI, PNB पर किया 6 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह...
, मंगलवार, 8 जून 2021 (09:13 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक पर मानदंडों के उल्लंघन के लिए कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया, जिसमें से एक उल्लंघन धोखाधड़ी के वर्गीकरण और उसकी सूचना देने के नियम से संबंधित है।
 
बैंक ऑफ इंडिया पर 4 करोड़ रुपए का जुर्माना तथा पंजाब नेशनल बैंक पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया।
 
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षी मूल्यांकन (एलएसई) के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च 2019 को किया गया था। बैंक ने एक खाते में धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए एक समीक्षा की और धोखाधड़ी निगरानी रिपोर्ट सौंपी।
 
आरबीआई ने एक अलग बयान में कहा कि वित्तीय स्थिति के संदर्भ में पंजाब नेशनल बैंक का वैधानिक निरीक्षण किया गया।
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट की जांच से पता चला कि इन मामलों में मानदंड़ों का पालन नहीं किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौत की मॉकड्रील : आगरा कोविड अस्पताल में 22 मौत! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप