Publish Date: Wed, 14 Jan 2026 (11:19 IST)
Updated Date: Wed, 14 Jan 2026 (11:43 IST)
Weather Update News : देश के कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली में मंगलवार (13 जनवरी) को पिछले 3 सालों की जनवरी महीने की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, वहीं चंडीगढ़ में भी बीते 9 वर्षों की सबसे ठंडी रात रही। IMD के अनुसार, श्रीनगर सिटी में आज न्यूनतम तापमान -3 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
खबरों के अनुसार, देश के कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
दिल्ली में मंगलवार (13 जनवरी) को पिछले 3 सालों की जनवरी महीने की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, वहीं चंडीगढ़ में भी बीते 9 वर्षों की सबसे ठंडी रात रही। IMD के अनुसार, श्रीनगर सिटी में आज न्यूनतम तापमान -3 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय अगले 5-6 दिनों तक घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की गई है। महाराष्ट्र के तापमान में एक-दो दिन में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।
वहीं गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़कों पर दिखाई देना मुश्किल हो जाएगा।
राजस्थान में सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। बीते 24 घंटों में 10 से अधिक जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बर्फबारी होने की संभावना है। बिहार के कई जिलों में आज घने कोहरे का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour