Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भीषण गर्मी से झुलसा देश, अगले दो दिन भी रहेंगे मुश्किल भरे

हमें फॉलो करें भीषण गर्मी से झुलसा देश, अगले दो दिन भी रहेंगे मुश्किल भरे
, शनिवार, 1 जून 2019 (16:47 IST)
नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। राजस्थान के गंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। अगले दो दिन भी गर्मी से राहत मिलन की संभावना नहीं है।
 
मौसम विभाग के एम. मोहपात्रा के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जो कि अगले दो दिन तक रह सकता है। इसकी तीव्रता में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
 
मौसेम विभाग के मुताबिक तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और पश्चिम बंगाल में तेज और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, असम, मेघालय, नगालैंड आदि इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।
 
स्काईमेट के अनुसार 1 जून को राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 49.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान का ही चूरू, उत्तरप्रदेश का बांदा, मध्यप्रदेश के जबलपुर एवं रीवा, महाराष्ट्र का वर्धा, बीकानेर (राजस्थान), डाल्टनगंज (झारखंड), जैसलमेर (राजस्थान) और नागपुर (महाराष्ट्र) भारत के सर्वाधिक गर्म शहरों के रूप में दर्ज किए गए।
 
स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कोई मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अभी नहीं आ रहा है। पश्चिम से शुष्क हवा आ रही है और प्री-मॉनसून की घटनाएं भी पिछले 5 दिन से नहीं हो रही हैं। इस कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है और हवा में नमी की मात्रा काफी कम है। खुले में निकलने पर लू अधिक परेशान कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी का कड़ा कदम, कैबिनेट बैठकों में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे मंत्री