Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने निकाली रैली

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिया चक्रवर्ती के समर्थन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने निकाली रैली
, शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (18:00 IST)
कोलकाता। रिया चक्रवर्ती को निशाना बनाए जाने के खिलाफ शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को बेतुका करार दिया था। 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला और जांच के नाम पर रिया के खिलाफ निंदा अभियान चलाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे।

कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि एनसीबी ने उन्हें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने महीने बाद क्यों गिरफ्तार किया। उन्होंने सवाल उठाया, क्या केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव देखते हुए यह खेल रचा?
webdunia
चक्रवर्ती ने दावा किया कि रिया का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें फंसाया जा रहा है, जो बदले की राजनीति का हिस्सा है।
अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि राजपूत भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी अदाकार बना दिया और यह सब केवल बिहार चुनाव में फायदा बटोरने के लिए किया गया। राज्य के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह की रैलियां निकालीं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोई भी पीछे हटने को नहीं तैयार, LAC पर चीन के 70 हजार सैनिक