Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन हैं राजेंद्र पाल गौतम, जो वायरल वीडियो में ले रहे हैं देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ

हमें फॉलो करें कौन हैं राजेंद्र पाल गौतम, जो वायरल वीडियो में ले रहे हैं देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ
, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (13:06 IST)
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें वह तकरीबन 10 हजार लोगों के साथ हिंदू देवी-देवताओं की ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई जा रही है। वीडियो पर बवाल मच गया भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल को हिंदू विरोधी करार दिया।
 
भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्‍गा ने ट्वीट कर कहा कि अब पता चला अरविंद केजरीवाल दिवाली, दशहरे पे हिंदुओं पर पाबंदी क्यू लगवाता है, कश्मीरी पंडितो के नरसंहार को झूठा क्यों बोलता है। ये मंच पर शपथ लेने वाला और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला केजरीवाल का मंत्री राजेंद्र पाल हैं। केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा आज नंगा हो गया है।
 
भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल जी श्रीराम श्रीकृष्ण से इतना बैर ? आप के मंत्री ने लोगों को शपथ दिलाई 'मैं हिंदू धर्म के देवी देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, न ही उनकी पूजा करूंगा।'  केजरीवाल जवाब दो आप हिंदू विरोधी क्यों ???
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंधिया खेमे के मंत्रियों के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर अफसरशाही