Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए कौन हैं भर्तृहरि महताब, जो प्रोटेम स्पीकर के रूप में सांसदों को दिलाएंगे शपथ

हमें फॉलो करें Bhartruhari Mahtab

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 21 जून 2024 (10:27 IST)
Bhartruhari Mahtab : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को गुरुवार को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (Protem speaker) नियुक्त किया है। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। नवनिर्वाचित सदस्य अस्थायी अध्यक्ष के समक्ष शपथ लेंगे। ALSO READ: भर्तृहरि महताब होंगे प्रोटेम स्पीकर, कांग्रेस नाराज, भाजपा ने किया पलटवार
 
संसदीय कार्यमंत्री कीरन रिजीजू ने कहा कि कटक से भाजपा सांसद महताब को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम) नियुक्त किया गया है।
 
रिजीजू ने बताया कि अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष की सहायता पीठासीन अधिकारियों का एक पैनल करेगा जिसमें कांग्रेस नेता के. सुरेश, द्रमुक नेता टीआर बालू, भाजपा के राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय शामिल हैं। 
 
भर्तृहरि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। 2017 में लोकसभा में होने वाली चर्चाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड प्रदान किया गया था। 2017 से 2020 तक लगातार 4 बार उन्हें सांसद रत्न अवार्ड भी प्रदान किया गया।
 
66 वर्षीय महताब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजू जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बीजू जनता दल में स्वतंत्र रूप से काम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। उनका उन्होंने कटक सीट पर बीजेडी के संतरूप मिश्रा को 57077 वोटों से हराया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया प्राणायाम आसन